Home Breaking News Top News दीपा नारायण झा और शबाब साबरी की आवाज में फिल्म आत्मा.कॉम का तीसरा गीत रिकार्ड
Top News

दीपा नारायण झा और शबाब साबरी की आवाज में फिल्म आत्मा.कॉम का तीसरा गीत रिकार्ड

Share
Share

दीपा नारायण झा और शबाब साबरी की आवाज में डॉ. कृष्णा चौहान की फिल्म आत्मा.कॉम का तीसरा गीत रिकार्ड हुआ

मुम्बई -डॉ. कृष्णा चौहान की बतौर निर्माता और निर्देशक पहली होम प्रोडक्शन फिल्म आत्मा.कॉम का तीसरा गीत आज अंधेरी वेस्ट में स्थित मुम्बई के दिलीप सेन के स्टूडियो में रिकार्ड हुआ। फिल्म का तीसरा रोमांटिक गीत शबाब साबरी और दीपा नारायण की आवाज़ में रिकॉर्ड किया गया है। म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन और गीतकार विक्की नागर हैं। इससे पहले फिल्म के 2 गीत बॉलीवुड सिंगर शाहिद माल्या, तरन्नुम मलिक, शबाब साबरी और ऋतु पाठक की आवाज़ में रिकार्ड हो चुके हैं। फिल्म के तीसरे गीत की रिकार्डिंग के अवसर पर फिल्म के सह निर्माता सी .डी. शेटे, स्क्रीनप्ले डायलॉग राइटर पी. के. गुप्ता, कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री, गीतकार सुधाकर शर्मा इत्यादि भी मौजूद थे। फिल्म के डीओपी पप्पू के शेट्टी, स्टोरी राइटर व पब्लिसिटी डिजाइनर आर राजपाल हैं. शबाब साबरी और दीपा नारायण ने निर्माता निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान को शुभकामनाएं दी और कहा कि गाने बहुत अच्छे हैं। इस अवसर पर निर्माता निर्देशक डॉ. कृष्णा चौहान ने कहा कि इस हिंदी हॉरर और थ्रिलर फिल्म की रिकॉर्डिंग में शामिल सभी अतिथियों का आभार प्रकट करता हूं । 3 गाने रिकार्ड कर लिए गए हैं जल्द ही बाकी गीतों की रिकॉर्डिंग भी होगी और यथाशीघ्र हम शूट पर जाएंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...