Home Breaking News Top News पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कोरोना को दी मात, डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर   
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कोरोना को दी मात, डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर   

Share
Share

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रॉमा सेंटर से आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह 19 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मनमोहन सिंह को कोरोना के टीके ‘कोवैक्सीन’ के दो डोज दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से संक्रमित पाए गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी।

“> बताते चलें कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने  देश में कोविड-19 के कारण उत्पन्न हालात से निपटने के लिए बीते दिनों पांच उपाय सुझाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा था। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण तथा दवाओं की आपूर्ति बढ़ाना महत्वपूर्ण होगा।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...