Home Breaking News Top News अमित शाह ने अरुण जेटली की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- जब हम मुसीबत में थे तो बड़े भाई के रूप मे की थी मदद
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

अमित शाह ने अरुण जेटली की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- जब हम मुसीबत में थे तो बड़े भाई के रूप मे की थी मदद

Share
Share

नई दिल्ली। फिरोज शाह कोटला स्टेडियम (अरुण जेटली स्टेडियम) में आज गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व वित्त मंत्री जेटली की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर डीडीसीए के मौजूदा अध्यक्ष और अरुण जेटली के बेटे रोहन जेटली और उनके परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, गृह मंत्री शाह ने कहा कि जब हम मुसीबत में थे, तो अरुण जेटली जी ने एक बड़े भाई के रूप में मेरी मदद की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अरुण जेटली जी के पास हर सवाल का सटीक जवाब था, उन्होंने बिना किसी कन्फ्यूजन के आईपीएल का मजबूत खाका तैयार किया।  आज आईपीएल पटरी पर चल चुकी है और हजारों युवाओं के लिए क्रिकेट रोजगार का आधार है। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन में जब भी संकट आया तो अरुण जी ने हमे संकट से निकाला।

आपको बता दें कि अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर, 1952 को हुआ था, जबकि लंबी बीमारी के बाद 24 अगस्त, 2019 को उनका निधन हो गया था. अरुण जेटली ने वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री समेत अन्य कई अहम पदों का कार्यभार संभाला था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...