Home Breaking News Top News दिल्ली :औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ATM पर चोरों ने बोला धावा, लाखों रुपये लेकर हुए फरार
Top Newsदिल्ली

दिल्ली :औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ATM पर चोरों ने बोला धावा, लाखों रुपये लेकर हुए फरार

Share
Share

नई दिल्ली: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना क्षेत्र के तेहखण्ड इलाके में स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर चोरों ने धावा बोला दिया और एटीएम को काटकर उसमें रखे लाखों रुपये लेकर फरार हो गए. फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

 तेहखण्ड इलाके में स्थित एचडीएफसी के एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है और एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे लाखों रुपये को लेकर फरार हो गए हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार शनिवार को एटीएम में पैसे डाले गए थे और रविवार सुबह 4:00 बजे लोगों ने देखा कि एटीएम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. वहीं चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद ना हो इसके लिए चोरों ने ब्लैक स्प्रे सीसीटीवी कैमरे पर मार दिया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...