Home Breaking News Top News बेटे की मौत के गम से दुखी परिवार , 4 लोगों ने लगाई फांसी
Top Newsजुर्मराजस्थान-Newsराज्यराष्ट्रीय न्यूज

बेटे की मौत के गम से दुखी परिवार , 4 लोगों ने लगाई फांसी

Share
Share

राजस्थान के सीकर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बेटे की मौत से अवसाद में चल रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों ने रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सीकर के पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व अपने बेटे की मौत से अवसाद में चल रहे पुरोहितजी की ढाणी निवासी हनुमान प्रसाद (45) ने रविवार को अपनी पत्नी तारा (40) और दो पुत्रियों पूजा (22), अनु (20) के साथ घर में फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि बेटे की मौत के बाद से ही पूरा परिवार अवसाद में था।

उन्होंने बताया कि हनुमान प्रसाद के घर में एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें प्रसाद ने लिखा है कि,” बेटे की मौत के बाद से ही हमें जीने का मन नहीं है, हम जीना नहीं चाहते है.. हमारा सहारा सब कुछ वही था। उन्होंने बताया शवों को पोस्टमार्टम के लिये राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पुलिस ने बताया कि करीब पांच माह हनुमान प्रसाद के जवान बेटे का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी और तभी से पूरा परिवार अवसाद में था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जेएफटीए में 13वें छोटानागपुर नाट्य महोत्सव का शुभारंभ।

रांची। विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी...

नशा मुक्ति जागरूकता के लिए लुबी सर्कुलर रोड में ‘हैप्पी स्ट्रीट’ का होगा आयोजन।

उपायुक्त ने की वृहद नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा।...

महामहिम राज्यपाल ने देव कुमार की नई कृति “पावर ऑफ माइंडसेट” का किया विमोचन।

खोरठा साहित्यकार विनय तिवारी ने दी शुभकामनाएँ। रांची। लोकभवन रांची में महामहिम...

CISF ने किया अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई।

100 टन से अधिक अवैध कोयला किया गया जब्त। धनबाद : तिसरा...