Home Breaking News Top News संसद में गृहमंत्री ने उत्तराखंड की तबाही का बताया पूरा हाल, कहा- पीएम खुद कर रहे हैं निगरानी
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

संसद में गृहमंत्री ने उत्तराखंड की तबाही का बताया पूरा हाल, कहा- पीएम खुद कर रहे हैं निगरानी

Share
Share

नई दिल्ली। रविवार को उत्तराखंड में आई त्रासदी पर मंगलवार को संसद में बात करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि ITBP के 450 जवान, NDRF की 5 टीमें, भारतीय सेना की 8 टीमें, एक नेवी टीम और 5 IAF हेलीकॉप्टर खोज और बचाव अभियान में लगे हुए है। आपको बता दें कि उत्तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटने से आए सैलाब से बड़ा नुकसान हुआ है।

संसद में अपनी बात रखते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मैं सदन को केंद्र सरकार की ओर से आश्वस्त करता हूं कि राहत और बचाव के सभी संभव उपाय राज्य सरकार के साथ समन्वय बैठाकर किए जा रहे हैं साथ ही जो बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने चहिए, वो उठाये जा रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की ओर से स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे उच्च स्तरीय निगरानी की जा रही है। खुद प्रधानमंत्री अपनी देखरेख में हर संभव मदद का प्रयास कर रहे हैं। राज्य को हर संभव मदद देने के साथ-साथ गृह मंत्रालय के दोनों कंट्रोल रूम के द्वारा नजर रखी जा रही है। उत्तराखंड सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक कल शाम 5 बजे तक 20 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक 197 लोग अभी भी लापता हैं, जिनमें NTPC के निर्माणाधीन परियोजना के 139, ऋषि गंगा के 46 व्यक्ति और 12 ग्रामीण लोग शामिल हैं।

शाह ने कहा कि 7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में अलकनंदा की सहायक नदी क्षेत्र में हिमस्खलन की घटना घटी। जिसके कारण नदी के जलस्तर में काफी वृद्धि हुई। अचानक आई बाढ़ से निचले क्षेत्र में धौलीगंगा नदी पर स्थित NTPC की निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजना को भी काफी नुकसान हुआ है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...