Home Breaking News Top News हैवानियत: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top Newsदिल्ली

हैवानियत: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या

Share
Share

दिल्ली।खजूरी खास में रात शराब के लिए रुपये न देने पर 22 वर्षीय युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की पेचकस घोपकर हत्या कर दी। आरोपी 64 वर्षीय रामलली के पेट में तब तक पेचकस घोपता रहा, जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई।

बाद में अफसोस होने पर वह शव के पास बैठकर रोने लगा। कुछ देर बाद पहुंचे पिता ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के बेटे 22 वर्षीय सुशील पांडेय को गिरफ्तार कर लिया।

मृतका रामलली परिवार के साथ खजूरी खास के करावल नगर इलाके में रहती थीं। परिवार में पति चंद्र शेखर और बेटा सुशील हैं। चंद्र शेखर का अपना छोटा-मोटा काम है।

वहीं, सुशील पहले एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर काम करता था, लेकिन इन दिनों बेरोजगार है। रात भोजन के बाद चंद्र शेखर पड़ोस में टहलने चले गए। इसी बीच सुशील शराब पीने के लिए मां रामलली से रुपये मांगने लगा।

मां ने रुपये देने से इंकार कर दिया और कमरे में जाकर चारपाई पर लेट गईं। इस पर सुशील को गुस्सा आ गया और उसने घर में रखे पेचकस से मां पर हमला कर दिया। आरोपी मां के पेट में तब तक पेचकस घोपता रहा, जब तक कि उनकी मौत नहीं हो गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...