Home Breaking News Top News महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों से गोवा में बढ़ी चिंता,जारी कर सकता है नई SOP
Top Newsमहाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना मामलों से गोवा में बढ़ी चिंता,जारी कर सकता है नई SOP

Share
Share

महाराष्ट्र।कोरोना के बढ़ते मामलों ने राज्य सरकार के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की चिंता भी बढ़ा दी है। महाराष्ट्र का पडोसी राज्य गोवा  भी बढ़ते कोरोना मामलों से चिंतित नजर आ रहा है।

इसके लिए जल्द ही कुछ कदम उठा सकता है। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि वह मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात करेंगे ताकि बढ़ते मामलों के सिलसिले किसी भी नतीजे पर विचार-विमर्श किया जा सके।

उन्होंने पीटीआई से कहा कि राज्य के लिए नई मानक संचालन प्रक्रियाएं बनाई जा सकती हैं, उन्होंने कहा कि सीएम के साथ उनकी बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा।हालाँकि, उन्होंने इस बात पर विस्तार से जानकारी नहीं दी कि नए एसओपी क्या हो सकती है।

महाराष्ट्र के कुछ जिलों में मामलों में आए उछाल के कारण स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन और रात के कर्फ्यू का एक नया दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लगातार लोगों से कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने का अनुरोध कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के नवनिर्मित कार्यालयों का उद्घाटन बहुत जल्द।

मुंबई में होगा आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी का भव्य कार्यालय। मुंबई। आर्या...

पुणे एयरपोर्ट पर आया ‘ह्यूमनॉइड’ ट्रैवल गाइड: मिलिए Spaceo M1 से, 8–10 दिन का ट्रायल शुरू

पुणे एयरपोर्ट के Arrivals में AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट Spaceo M1 का 8–10...

महाराष्ट्र ने मुस्लिमों का 5% आरक्षण रद्द किया: 2014 GR खत्म, बॉम्बे HC स्टे का असर

महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक-शैक्षणिक पिछड़े वर्ग (SEBC) के तहत मुस्लिम समुदाय के...