Home Breaking News Top News पश्चिम बंगाल में जे.पी नड्डा ने भरी हुंकार, कहा- बीजेपी का आना और ममता सरकार का जाना तय
Top Newsपश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में जे.पी नड्डा ने भरी हुंकार, कहा- बीजेपी का आना और ममता सरकार का जाना तय

Share
Share

पश्चिम बंगाल। अपने दो दिवसीय दौरे पर आज पश्चिम बंगाल पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ममता सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का आना और ममता बनर्जी का जाना तय है।

बर्धमान जिले में किसान सुरक्षा ग्राम सभा को संबोधित करने के दौरान सभा में उमड़े जनसैलाब को देखकर जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी का जाना निश्चित है और बीजेपी का आना तय है। उन्होंने कहा कि ममता के राज में पश्चिम बंगाल के किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। जेपी नड्डा ने नारा लगाते हुए कहा कि मोदी तुम आगे बढ़ो, किसान तुम्हारे साथ हैं।

जेपी नड्डा ने बर्धमान में ‘एक मुट्ठी चावल’ अभियान की भी शुरुआत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कृषक सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है और किसानों से एक मुट्ठी चावल दान लिया है। आज से लेकर 24 तारीख तक 40 हजार ग्राम सभाओं में किसानों से अन्न लेंगे और मां दुर्गा की सौगंध खाएंगे कि किसानों की लड़ाई बीजेपी कार्यकर्ता लड़ेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने पश्चिम बंगाल बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष और दूसरे बीजेपी नेताओं ने जगदानंदपुर गांव में एक किसान के घर पर खाना भी खाया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

“भैया को भगा दिया, अब दीदी की बारी” – दिल्ली CM रेखा गुप्ता का ममता पर तीखा तंज

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने कोलकाता दौरे पर ममता बनर्जी पर...

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश: अब दावों-आपत्तियों पर ADJ रैंक जज करेंगे फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के SIR (वोटर लिस्ट क्लीन-अप) में न्यायिक...

ममता बोलीं—“बंगाल के महान व्यक्तित्वों के लिए नए प्रीफिक्स मत खोजिए”​

ममता बनर्जी ने PM मोदी के ‘स्वामी रामकृष्ण परमहंस’ लिखने पर आपत्ति...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...