Home Breaking News Top News लगातार चौथे दिन 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 100 से अधिक लोगों की मौत
Top Newsदिल्ली

लगातार चौथे दिन 16 हजार से ज्यादा मामले सामने आए, 100 से अधिक लोगों की मौत

Share
Share

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। लगातार चौथे दिन 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए। इस दौरान 100 से अधिक लोगों की मौत भी हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 28 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 752 नए मामले सामने आए। वहीं 113 लोगों की मौत हो गई। 11 हजार 718 मरीज संक्रमण से उबरे। इस दौरान सात लाख 95 हजार 723 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ 10 लाख 96 हजार 731 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक करोड़ सात लाख 75 हजार 169 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार 051 हो गई है।

एक्टिव केस एक लाख 64 हजार 511 है। देश में अब तक कुल एक करोड़ 43 लाख एक हजार 266 लोगों का टीकाकरण हो गया है। कुल अब तक 21 करोड़ 62 लाख 31 हजार 106 सैपंल टेस्ट हो गए हैं।  एक्टिव केस 1.48 फीसद, रिकवरी रेट 97.10 फीसद और डेथ रेट 1.42 फीसद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...