Home Breaking News Top News राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने लॉन्च किया “लॉकेट नीयरेस्ट पुलिस स्टेशन” मोबाइल ऐप
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो ने लॉन्च किया “लॉकेट नीयरेस्ट पुलिस स्टेशन” मोबाइल ऐप

Share
Share

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के दूसरे सीसीटीएनएस हैकथॉन और साइबर चैलेंज 2020-21 का उद्घाटन समारोह नई दिल्ली में आयोजित किया। केंद्रीय गृह सचिव ने समारोह की अध्यक्षता की। दूसरा सीसीटीएनएस हैकथॉन और साइबर चैलेंज 2020-21 पुलिस कर्मियों के विश्लेषण और समझ को बढ़ाने के लिए है।

समारोह के दौरान मोबाइल ऐप “लॉकेट नीयरेस्ट पुलिस स्टेशन”भी लॉन्च किया गया था। यह ऐप विशेष रूप से किसी भी आपात स्थिति के दौरान महिला यात्रियों, अंतरराज्यीय यात्रियों, घरेलू और विदेशी पर्यटकों समेत विभिन्न उपयोगकर्ताओं की मदद करेगा। इसके अलावा इसमें 112 डायल करने की सुविधा भी है। इसे गृह मंत्रालय (एमएचए) के digitalpolice.gov.in मास्टर पुलिस पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

इससे एनसीआरबी द्वारा प्रदान की जा रही अन्य केंद्रीय नागरिक सेवाओं जैसे “मिसिंग पर्सन सर्च”, “जेनरेट व्हीकल एनओसी”, “घोषित अपराधियों की जानकारी” तथा राज्य नागरिक पुलिस पोर्टल्स द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न प्रकार की अन्य सेवाएं शामिल होंगी। यह किसी नागरिक तक पुलिस की पहुंच में सुधार की दिशा में एक और कदम है।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...