Home Breaking News Top News वर्ष 2019 के लिए गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा, सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को मिलेगा पुरस्कार  
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

वर्ष 2019 के लिए गांधी शांति पुरस्कार की घोषणा, सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को मिलेगा पुरस्कार  

Share
Share

नई दिल्ली। वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार ओमान के (दिवंगत) महामहिम सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद को दिया जा रहा है। संस्कृति मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है। बकता दें कि गांधी शांति पुरस्कार 1995  में महात्मा गांधी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा स्थापित किया गया एक वार्षिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, पंथ या लिंग से परे सभी व्यक्तियों के लिए है।

गांधी शांति पुरस्कार से संबंधित जूरी की अध्यक्षता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की जाती है और भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं लोकसभा में सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता इसके दो पदेन सदस्य होते हैं। दो अन्य प्रतिष्ठित सदस्य लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक भी इस जूरी का हिस्सा हैं।

इस जूरी की 19 मार्च, 2021 को हुई एक बैठक में उपयुक्त विचार-विमर्श के बाद अहिंसक एवं अन्य गांधीवादी तरीकों के जरिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन में (दिवंगत) महामहिम सुल्तान काबूस बिन सैद अल सैद के उत्कृष्ट योगदानों को देखते हुए उन्हें वर्ष 2019 का गांधी शांति पुरस्कार प्रदान करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...