Home Breaking News Top News देश को केवडिया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों का 17 जनवरी को शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी
Top Newsगुजरात

देश को केवडिया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों का 17 जनवरी को शुभारंभ करेंगे पीएम मोदी

Share
Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्‍यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों को केवडिया से जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को रवाना करेंगे। ये ट्रेनें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से सीधे संपर्क सुविधा प्रदान करेंगी।

इस दौरान प्रधानमंत्री गुजरात में रेलवे क्षेत्र से संबंधित कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और रेलमंत्री पीयूष गोयल भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री दाभोई-चंदोद को ब्रॉंड गेज रेलवे लाइन में बदलने, चंदोद-केवडिया नई ब्रॉंड गेज रेलवे लाइन, नव विद्युतीकृत प्रतापनगर-केवडिया खंड और दाभोई, चंदोद और केवडिया के नवनिर्मित रेलवे स्टेशनों के भवनों का भी उद्घाटन करेंगे।

यह स्‍टेशन स्थानीय विशेषताओं को दर्शाएंगे साथ ही इन्‍हें आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ सुरुचिपूर्ण तरीके से बनाया गया है। बता दें कि केवडिया रेलवे स्टेशन पर्यावरण अनुकूल भवन का सर्टिफिकेट प्राप्‍त भारत का पहला स्टेशन है।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

गुजरात में शादी रजिस्ट्रेशन के लिए माता‑पिता की सहमति अनिवार्य?

गुजरात सरकार ने शादी रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा है—पेरेंटल...

गुजरात वोटर लिस्ट से 77 लाख नाम क्यों गायब? SIR ने क्या साफ किया

चुनाव आयोग ने गुजरात की अंतिम वोटर लिस्ट जारी की, SIR के...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...