Home Breaking News Top News बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित सिने संवाद में हीरो राजन कुमार की उपस्थिति
Top News

बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा आयोजित सिने संवाद में हीरो राजन कुमार की उपस्थिति

Share
Share

पटना : बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड (कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार) द्वारा बिहार ललित कला अकादमी, फ्रेजर रोड, पटना में 13 जून की संध्या “सिने संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां हीरो राजन कुमार की उपस्थिति भी दर्ज की गई। बिहार में फिल्म निर्माताओं के समक्ष फ़िल्मों के वितरण की चुनौतियाँ एवं संभावनाएं के विषय पर बातचीत हुई।

अभिनेता और निर्माता राजन कुमार ने कहा कि बिहार ललित कला अकादमी में बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड (कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार) द्वारा सिने संवाद” का आयोजन एक बेहतरीन पहल रही जिसने दूरगामी प्रभाव छोड़ा है। मुझे लगता है कि आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा निर्माता बिहार में शूटिंग करेंगे जिससे राज्य में रोजगार भी बढ़ेगा। इस कार्यक्रम मे शामिल होकर बहुत कुछ जानने समझने का अवसर मिला. इस प्रकार के संवाद होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रम के आयोजन के लिए मैं बिहार सरकार को बधाईयाँ देता हूं।”

बिहार फ़िल्म ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट एसोसिएशन ट्रस्ट (रजि) के संस्थापक हीरो राजन कुमार का कहना है कि य़ह कार्यक्रम अपने उद्देश्य मे सफल रहा। फ़िल्म बनाना जितना मुश्किल है उसे दर्शकों तक पहुँचाना उससे भी अधिक मुश्किल है। फिल्म के वितरण की चुनौती और उसके समाधान पर य़ह बहुत ही लाभदायक चर्चा रही।अपनी बात सरकार तक पहुंचाने का य़ह अच्छा माध्यम है।बिहार में आजकल कला-संस्कृति एवं फ़िल्म निर्माण की फिल्ड में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। बिहार में बन रही फ़िल्मों के प्रदर्शन को लेकर चुनौतियों पर संवाद बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...