Home Breaking News Top News अमरीका के राष्‍ट्रपति  जो बाइडेन ने कहा- विलक्षण प्रतिभा से संपन्न होते हैं भारत के लोग
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

अमरीका के राष्‍ट्रपति  जो बाइडेन ने कहा- विलक्षण प्रतिभा से संपन्न होते हैं भारत के लोग

Share
Share

नई दिल्ली।  अमरीका के राष्‍ट्रपति  जो बाइडन  ने भारतीय मूल के लोगों की बड़ी संख्‍या में प्रशासन में महत्‍वपूर्ण पदों पर काम करने को लेकर कहा है कि भारतीय मूल के लोग अमरीका में छा रहे हैं।

राष्‍ट्रपति बाइडन ने यह बात अमरीकी यान परसीवरेंस के रोवर वाहन के 18 फरवरी को मंगल ग्रह पर उतारने के अभियान में शामिल नासा के वैज्ञानिकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बातचीत के दौरान कही।
बाइडन ने कहा कि उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस भी भारतीय मूल की हैं और भारतीय लोग विलक्षण प्रतिभा से संपन्ना होते हैं।

नासा के 2020 के मंगल मिशन में भारतीय मूल के अमरीकी वैज्ञानिक ने दिशानिर्देश,  संचालन और नियंत्रण संबंधी गतिविधियों में मुख्‍य भूमिका निभाई है।
20 जनवरी को अमरीका के 46वें राष्‍ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले बाइडन ने अब तक भारतीय मूल के 55 से अधिक लोगों को अमरीकी प्रशासन के विभिन्‍न पदों पर नियुक्‍त किया है, इनमें से करीब आधी महिलायें हैं और ज्‍यादातर व्‍हाइट हाउस में काम कर रही हैं।

ओबामा और बाइडन प्रशासनों की एक विशेषता यह भी रही है कि उन्‍होंने भारतीय मूल के लोगों को सबसे अधिक संख्‍या में प्रशासनिक पदों पर तैनात किया है। हालांकि, पिछला डोनल्‍ड ट्रंप प्रशासन भी इस मामले में पीछे नहीं रहा था। उनके शासन में पहली बार भारतीय मूल के अमरीकी को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर अमरीका की राष्‍ट्रीय सुरक्षा परिषद में शामिल किया गया था।

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...