Home Breaking News Top News राजधानी देहरादून को मिलेगी जाम से निजात, इन रूटों पर बनेगी एलिवेटेड रोड
Top Newsउत्तराखंड

राजधानी देहरादून को मिलेगी जाम से निजात, इन रूटों पर बनेगी एलिवेटेड रोड

Share
Share

उत्तराखंड। राजधानी देहरादून को जाम से झंझट से मुक्ति दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मिलकर प्लान तैयार किया है।

इसके तहत शहर में दो बड़ी एलिवेटेड रोड बनाई जाएंगी। पहली जोगीवाला से रिस्पना पुल तक होगी। दूसरी धर्मावाला से झाझरा तब बनाई जा रही है। अन्य प्रमुख सड़कों को भी फोरलेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद अब जोगीवाला सबसे बड़ी बोटल नेक बन गया है। हरिद्वार से जिस स्पीड के साथ वाहन जोगीवाला चौक पर पहुंचते हैं, उसके बाद उन्हें काफी देर तक जाम से जूझना पड़ रहा है।

इस समस्या से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने जोगीवाला से रिस्पना पुल तक सीधे एलिवेटेड रोड बनाने का निर्णय लिया है। इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है और लगभग 1100 करोड़ इस परियोजना पर खर्च होने का अनुमान है। इसके तहत रिस्पना चौराहे को भी जाम से मुक्त किया जाएगा। विधानसभा सत्र के दौरान इस वजह से वाहनों की आवाजाही नहीं रोकनी पड़ेगी।

दूसरी परियोजना एनएचएआई ने तैयार की है। इसके तहत धर्मावाला से झाझरा तक एलिवेटेड रोड बनाई जाएगी। इस परियोजना का प्रस्ताव अंतिम चरण में है। झाझरा के बाद मौजूदा रोड को ही चौड़ी कर बीच-बीच में फ्लाई ओवर के जरिए आईएमए होते हुए इसे बल्लूपुर तक लाया जाएगा।

बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए मौजूदा सड़क को फोरलेन किया जाएगा और आईएसबीटी तक फोरलेन किया जाएगा। आईएसबीटी से यही सड़क फोरलेन होकर दिल्ली गणेशपुर वाले एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगी। इस सड़क को डाटकाली में बनाई जा रही नई डबल लेन सड़क से एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

देहरादून में कश्मीरी भाइयों पर हमला: “तुम लोगों ने पहलगाम हमला किया” – सच क्या है?

देहरादून के विकासनगर में दो कश्मीरी भाइयों पर सिर्फ़ अपनी भाषा बोलने...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...