Home Breaking News Top News चार पहिये वाहनों में लगे काला शीशा एवं अवैध बोर्ड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया
Top News

चार पहिये वाहनों में लगे काला शीशा एवं अवैध बोर्ड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया

Share
Share

धनबाद : वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक यातायात अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष रूप से चार पहिये वाहनों में लगे काला शीशा एवं वाहनों मे लगे अवैध बोर्ड के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।धनबाद के विभिन्न चौक चौराहों पर यातायात पुलिस के द्वारा चार पहिये वाहनों की विशेष जांच की गई। अभियान के दौरान चार पहिये वाहन पर लगे काले शीशे एवं गाड़ियों के आगे पीछे लगे अवैध बोर्ड वाले वाहनों सहित करीब 100 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिसमें 35 वाहनो पर काला शीशा लगाने पर जुर्माना भी वसूला गया तथा कई वाहनों से ब्लैक फिल्म हटाई गई।
पुलिस उपाधीक्षक यातायात अरविन्द सिंह ने बताया कि वाहनों में अवैध तरीके से लगे बोर्ड, प्रेसर हॉर्न व काले शीशे वाले गाड़ियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील भी की गई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

गणतंत्र दिवस 2026: पीएम मोदी की maroon पगड़ी में छिपा है ऑपरेशन सिंदूर का राज़, जानिए पूरा रहस्य!

गणतंत्र दिवस 2026 पर पीएम मोदी ने गहरे maroon सिल्क साफा पहना,...

जल्द फिल्मों का निर्माण करेंगे अनुराग पांडे

मुंबई -विजय खरे एक्टिंग अकेडमी विजय खरे साहब के प्रिये शिष्य बिहार...

अमेरिका-ब्राजील ट्रेड डील: ट्रंप ने लूला से की बातें, कॉफी-बीफ पर राहत क्यों दी?

ट्रंप-लूला फोन कॉल में ट्रेड, सैंक्शन, ऑर्गनाइज्ड क्राइम पर चर्चा। ब्राजील पर...