Home Breaking News Top News शाहजहांपुर में जली मिली छात्रा,सहेली समेत चार गिरफ्तार
Top Newsउत्तर प्रदेशराज्यराष्ट्रीय न्यूज

शाहजहांपुर में जली मिली छात्रा,सहेली समेत चार गिरफ्तार

Share
Share

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में खेत में अर्धनग्न जली अवस्था में मिली बीए की छात्रा के मामले में अहम खुलासा हुआ है। शुक्रवार को पुलिस ने घटना छात्रा की सहेली समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी स्वामी चिन्मयानंद के एसएस कॉलेज में पढ़ते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि सहपाठी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी। विरोध पर उस केरोसिन डालकर जलाने की कोशिश की गई। छात्रा का लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल (सिविल हॉस्पिटल) में इलाज चल रहा है।

शाहजहांपुर में बीए की छात्रा को जिंदा जलाने के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद का एसएस कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में आ गया था। इसी कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा सोमवार की शाम रिंगरोड पर जली अवस्था में मिली थी। वह कॉलेज पढ़ने आई थी जिसके बाद उसे किसने जलाया और वह रिंगरोड कैसे पहुंची इस बात की जानकारी पहले लोगों को नहीं हो सकी थी।

तिलहर के नगरिया मोड़ पर खेतों में बीए छात्रा जली हुई अवस्था में पड़ी मिली थी। अर्थनग्न अवस्था में मिली छात्रा को स्थानीय लोगों ने कपड़े दिये औऱ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि वह अपने पिता के साथ सोमवार को एसएस कॉलेज में पढ़ने के लिए आई थी। 3 बजे छुट्टी होने के बाद वह नहीं मिली। करीब 5:00 बजे पुलिस ने घरवालों को सूचना दी कि उनकी बेटी जाली हुयी हालत में मिली है। आनन-फानन में पुलिस ने झुलसी हुई छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया।

छात्रा 65 फीसदी तक जल चुकी है। उसकी हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, लेकिन इस बात पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि कॉलेज से नगरिया मोड़ पर कैसे पहुंची? उसे किसने आग लगाई या खुद आग लगाई अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है। वहीं, अस्पताल में भर्ती छात्रा ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में बताया है कि उसके सहपाठी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नहीं थम रहा तेज रफ्तार का कहर,पैदल जा रहे वृद्ध को रौंदा।

दोनों पैर और एक हाथ फ्रैक्चर, गया रेफर जिला प्रशासन से तेज...

नशेड़ी युवक की मारपीट से बुजुर्ग महिला की मौत।

बिजनौर । धामपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर सादा में शुक्रवार की शाम...

इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन मास्टर टूर्नामेंट का शुभारंभ।

रायबरेली : रायबरेली अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ ट्रेनिंग बीडी पाल्सन ने इंटरनेशनल...

महापौर के 8 व वार्ड पार्षद के 75 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

धनबाद । नगर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को धनबाद नगर निगम...