Home Breaking News Top News पंजाब के जलालाबाद में सुखबीर बादल के काफिले पर हमला, गाड़ी पर की फायरिंग
Top Newsपंजाब

पंजाब के जलालाबाद में सुखबीर बादल के काफिले पर हमला, गाड़ी पर की फायरिंग

Share
Share

पंजाब।शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर जलालाबाद में कुछ लोगों हमला किया है। अकाली-कांग्रेसी वर्करों में जबरदस्त झड़प और फायरिंग हुई। घटना के बाद तनाव है।हमले में शिअद की एक गाड़ी और कांग्रेस नेताओं के काफिले की दो गाडिय़ों को नुकसान हुआ है।

झड़प नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन के दौरान हुई। इस घटना के कारण नामांकन का कार्य रूक गया था और अब इसे दोबारा शुरू कर दिया गया है। सुखबीर बादल पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोर्ट परिसर के अंदर ही मौजूद हैं। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बेहद कड़ी कर दी है।

नगर कौंसिल चुनाव को लेकर जलालाबाद हलके में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार नामांकन पत्र भरने जा रहे थे। नामांकन में मौजूद रहने के लिए पहुंचे पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि अकाली वर्करों व कांग्रेसी वर्करों के बीच  भिड़ेत हो गई और इसी दौरान कुछ लोगों ने सुखबीर बादल की गाड़ी पर हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस माहौल को शांतकरने के लिए जुटी हुई है। किसी को भी न तो कोर्ट परिसर के भीतर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर आने की दिया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

क्या राहुल गांधी ग्राउंड से कट चुके? नवजोत कौर का हमला – ईमानदारों को समय नहीं देते

पूर्व कांग्रेस नेता नवजोत कौर सिद्धू ने राहुल गांधी पर हमला बोला,...

15 रक्तवीरों ने किया रक्तदान,शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

धनबाद । सामाजिक संस्था “समर्पण एक नेक पहल” द्वारा रविवार को कोयला...

सिद्धू मूसेवाला का रोयल्टी पैसा क्यों लटका? माता-पिता ने SSP पर क्यों लगाया ठप्पा?

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने मंसा SSP ऑफिस के बाहर धरना दिया।...

गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता की गोली मार हत्या: लकी ओबेरॉय की मौत

जालंधर मॉडल टाउन गुरुद्वारे के बाहर AAP नेता लकी ओबेरॉय को 3...