Home Breaking News Top News फैंस की भारी डिमांड पर सुष्मिता सेन ने किया Aarya 2 का ऐलान, शेयर की ये खास तस्वीरें
Top Newsमनोरंजनराष्ट्रीय न्यूज

फैंस की भारी डिमांड पर सुष्मिता सेन ने किया Aarya 2 का ऐलान, शेयर की ये खास तस्वीरें

Share
Share

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए फैंस को इंप्रेस किया है। वहीं इसके बाद उनका ओटीटी डेब्यू भी काफी धमाकेदार रहा, उन्होंने चर्चित वेब सीरीज ‘आर्या’ से ओटीटी में एंट्री ली थी। ये वेब सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। वहीं इस सीरीज में आर्या के किरदार में सुष्मिता सेन को खूब पसंद किया गया और ये सुपरहिट साबित हुआ। इसके बाद से ही ‘आर्या’ के दूसरे सीजन की मांग उठने लगी थी। अब जाकर सुष्मिता ने फैंस की ये मांग पूरी कर दी है, उन्होंने बेहद खास अंदाज में ‘आर्या 2’ का ऐलान किया है।

सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में सिर्फ उनकी आंखें ही नजर आ रही हैं। इसके अलावा आंखों के सामने बिखरे बाल भी दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, सुष्मिता ने ये साफ नहीं किया है कि ये ‘आर्या 2’ का पहला लुक है या नहीं। लेकिन इसके साथ उन्होंने कैप्शन में फैंस की भारी डिमांड पर इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन का ऐलान आखिरकार कर दिया है। यहां देखें सुष्मिता सेन द्वारा शेयर किया गया पोस्ट-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47)

 

इस तस्वीर के साथ सुष्मिता सेन ने कैप्शन में लिखा- ‘उसने एक तूफान को आते हुए देखा है… शीशे में!!! आर्या का सीजन 2 आ रहा है। आपका हुक्म हमारे सर आंखों पर, आई लव यू गाइज!! चलो ये करते हैं।’ इस पोस्ट में उन्होंने आर्या से जुड़े कई लोगों को टैग भी किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

न्यूनतम सब्सक्रिप्शन शुल्क पर एक से अधिक डिवाइस में देखें आर्या डिजिटल ओटीटी।

आर्या डिजिटल ओटीटी का सब्सक्रिप्शन शुल्क न्यूनतम रखा गया हैं।वहीं एक से...

Mohit Suri का खुलासा: रणबीर के साथ प्रोजेक्ट पर बात हुई, लेकिन अभी कुछ फाइनल नहीं!

Mohit Suri ने रणबीर कपूर को अपनी अगली फिल्म में कास्ट करने की...

Elvish Yadav  की जीत: सुप्रीम कोर्ट ने विष मामले की FIR क्वैश कर दी, फैमिली ने तोड़ा silence!

Elvish Yadav के खिलाफ सांप के विष रेव पार्टी मामले में FIR और...

Priyadarshan  ने खोला पुराने दिन: अधित्या धर को धुरंधर 2 के लिए शुभकामनाएं, थ्रोबैक पिक शेयर!

Priyadarshan ने अधित्या धर के लिए नॉस्टैल्जिक फोटो शेयर कर धुरंधर 2...