Home Breaking News Top News नाजायज संबंध के शक में अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, बेटे ने दर्ज कराया बाप के खिलाफ केस
Top Newsउत्तराखंडजुर्म

नाजायज संबंध के शक में अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की, बेटे ने दर्ज कराया बाप के खिलाफ केस

Share
Share

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक युवक ने अवैध संबंध के शक में आकर अपनी ही पत्नी को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मैलानी थाना क्षेत्र के देवी पुर गांव में एक युवक ने बीती रात बंद कमरे में अपनी पत्नी की कुल्लाड़ी और डंडे से गर्दन पर वार कर निर्मम हत्या कर दी।

दरअसल, आरोपी युवक को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी पराये व्यक्ति के साथ यौन संबंध हैं। जिसके चलते वह पत्नी की अक्सर पीटता रहता था। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब का आदी था और बीते 12 मार्च को वह शराब के नशे में घर के पास लगे पेड़ से लटककर फांसी लगाने का भी प्रयास कर रहा था। परिजनों ने इस बाबत पुलिस को तहरीर भी दी थी।

वहीं हत्या की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और मौके से पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मृतका के बेटे यानी आरोपी के बेटे ने पुलिस में हत्या का केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की। जिस दौरान आरोपी ने बताया कि मेरी पत्नी का अन्य लोगों के साथ नाजायज संबंध ते और वह मेरी हत्या करवाना चाहती थी, इस लिए मैने उसकी हत्या की।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उग्रवादी संगठन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,08 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार।

प्रतिबंधित टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,08 अपराधी हथियार के साथ...

प्रेमी के उकसाने पर प्यार में पत्नी ने की पति की हत्या।

पलामू । प्यार में अय्याश महिला ने अपने ही पति की हत्या...

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बंद खदान में मिला अज्ञात शव,हत्या की आशंका।

धनबाद । बुधवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाटांड़ स्थित एक बंद...

निजी अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या।

बिजनौर । बिजनौर के नगीना में एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की...