Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर :  पुलिस से नोकझोंक कर दिल्ली के लिए रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर :  पुलिस से नोकझोंक कर दिल्ली के लिए रवाना हुए भाकियू कार्यकर्ता

Share
Share

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर में भाकियू कार्यकर्ता शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली से दिल्ली की ओर रवाना हो गये। दिल्ली गाजीपुर में हुए बवाल के बाद बुलंदशहर से भाकियू के कार्यकर्ता आज शाम दिल्ली की तरफ कूच रहे थे, जैसे ही ट्रैक्टरों का काफिला सिकंदराबाद पहुंचा, सिकंदराबाद पुलिस ने खुर्जा जेवर रोड पर किसानों को रोक लिया। पुलिस से नोकझोंक के बाद जब ट्रैक्टर नहीं रुके तो सिकंदराबाद के दनकौर तिराहे पर पुलिस ने ट्रैक्टरों को रोक लिया।

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने दनकौर तिराहे पर जाम लगाकर जमकर प्रदर्शन किया। जाम लगते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए और पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को तुरंत आगे जाने दिया।  किसानों के ट्रैक्टरों का काफिला जैसे ही औद्योगिक क्षेत्र सिकंदराबाद में पहुंचा तो वहां औद्योगिक क्षेत्र नंबर चार पर तैनात पुलिस ने यहां भी भाकियू के कार्यकर्ताओं का काफिला रोक लिया। इस पर  कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई लेकिन भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की एक ना सुनी और ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दिल्ली कूच कर गए।

रिपोर्ट-सत्यवीर सिंह

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की 10 बाइक के साथ 4 शातिर चोर को किया गिरफ्तार

सुलतानपुर । पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर चलाए जा...

अलीगढ़ में युवक की गोली मारकर की हत्या

14 घंटे से घर से लापता था गाड़ी ड्राइवर,गांव में मचा हड़कंप...

ग्राहक सेवा केंद्र पर लूट करने वाले 6 अभियुक्त गिरफ्तार

शाहगंज व खुटहन की संयुक्त पुलिस टीम के साथ हुई पुलिस मुठभेड़...

बिजनौर के बैराज रोड पर मेरठ पौड़ी हाईवे 119 पर निर्माणधीन पुल भर भरा कर गिर पड़ा

बिजनौर के बैराज रोड पर मेरठ पौड़ी हाईवे 119 पर निर्माणधीन पुल...