Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : हाईवे किनारे लावारिश बैग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेशधर्म

बुलंदशहर : हाईवे किनारे लावारिश बैग में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Share
Share

बुलंदशहर। जिले स्थित NH-91 किनारे रविवार को एक बंद पड़े बैग में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। शव की शिनाख्त नहीं हो  सकी है।

जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के एनएच-91  के पास स्थानीय लोगों को आज दोपहर संदिगध बैग दिखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की तो बैग में करीब 30 साल के एक युवक का शव मिला।

युवक के गले पर चोट के निशान थे, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि गला दबाकर युवक की हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया गया। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम भेज दिया है।

रिपोर्ट- सत्यवीर सिंह

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Geghard Miracle Fire: हाथ डालो जलने की बजाय ठंडक मिलेगी?

Geghard Miracle Fire  न जलने वाली चमत्कारी आग का रहस्य। UNESCO साइट,...

Ratha Saptami 2026:Surya Dev जन्मोत्सव पर 7 पाप मिटें या बीमारियां चिपकें?

Ratha Saptami 2026 (25 जनवरी): तिथि, मुहूर्त, सूर्य पूजा विधि, स्नान महत्व,...

Happy Basant Panchami Wishes:Saraswati मां की कृपा से विद्या सिद्ध होगी या बाधा?

Basant Panchami 2026 (23 जनवरी): सरस्वती पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, महत्व, उपाय,...