Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : सड़क किनारे पड़ा मिला महिला का गला कटा शव  
उत्तर प्रदेशजुर्म

बुलंदशहर : सड़क किनारे पड़ा मिला महिला का गला कटा शव  

Share
Share

बुलंदशहर। जिले के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र में बृहस्पतिवार को गांव बगराई खुर्द जाने वाले मार्ग किनारे महिला का गला कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव के शिनाख्त की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार महिला के शव की अभी शिनाख्‍त नहीं हो पाई है। शिनाख्त के बाद ही इस बात की जानकारी हो पाएगी कि महिला की हत्‍या क्‍यों की गई है। शव की उम्र करीब 35 साल है। महिला के शव के पहचान की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। शव के गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

रिपोर्ट-सत्यवीर सिंह

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मणिकर्णिका घाट विवाद: AI फर्जी तस्वीरों ने मचाया हंगामा, 8 FIR दर्ज- योगी ने दी चेतावनी!

वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास पर AI फर्जी तस्वीरें वायरल। देवताओं...

गाजियाबाद हादसा: 7 साल की शिफा को पिता-सौतेली मां ने पीट-पीटकर मार डाला

गाजियाबाद के दसना में 7 साल की शिफा को पिता मोहम्मद अकरम...

प्रवीण ने Arti को मारकर सोया लाश के बगल में: गाजियाबाद का दिल दहलाने वाला केस

गाजियाबाद के पटेल मार्ग होटल में प्रवीण ने दोस्त आर्टी को शराबी...

यूपी वोटर लिस्ट में 18% कटौती: मुस्लिम बहुल जिलों पर विपक्ष का हमला, आयोग ने खोला राज!

उत्तर प्रदेश SIR रिवीजन के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2.89 करोड़...