Home Breaking News Top News बुलंदशहर : ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत
Top Newsउत्तर प्रदेश

बुलंदशहर : ड्यूटी पर तैनात पीएसी जवानों को डंपर ने रौंदा, दो की मौत

Share
Share

उत्तर प्रदेश। बुलंदशहर के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में किसान आन्दोलन के चलते तैनात किए गए पीएसी के जवानों को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया।इस हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई ,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस प्रशासन के आला अफसर मौके पर पहुंचे। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को भी अस्पताल भेजा गया।

दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट पर बैरिकेडिंग की गई है। यहां पर पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा के लिए तैनात हैं।

बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह 4 बजे अनियंत्रित डंपर ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को कुचल दिया। मृतक पीएसी के दोनों जवान प्रवीण कुमार और प्रवीण कुमार गाजियाबाद के रहने वाले थे।दोनों मृतक जवान पीएसी 38 बटालियन अलीगढ़ के हैं।

इस हादसे में दो अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसे से पुलिस महकमे में मातम छा गया । सीओ सिकंदराबाद नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है और 2 अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...