Home उत्तर प्रदेश बुलंदशहर : गाजीपुर बॉर्डर जाने से रोका तो शिकारपुर तहसील में धरने पर बैठ गए किसान  
उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर : गाजीपुर बॉर्डर जाने से रोका तो शिकारपुर तहसील में धरने पर बैठ गए किसान  

Share
Share

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में रविवार को गाज़ीपुर बार्डर जाने से रोके जाने से नाराज भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शिकारपुर तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए। सीओ, एसडीएम किसानों को मनाने धरना स्थल पहुंचे तो किसानों ने उनको भी धरना स्थल पर बैठा लिया। हालांकि अफसरों की मान मनव्वल के बाद किसान धरने से उठ गए।

बता दें कि शिकारपुर तहसील में रविवार को भारतीय किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता गाज़ीपुर बार्डर जा रहे थे। जैसे ही इसकी भनक अफसरों को लगी अफसरों ने किसानों को रोक दिया। गुस्साए किसान तहसील शिकारपुर पहुंचकर धरने पर  बैठ गए। प्रशासन को जैसे ही किसानों के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही सीओ  और एसडीएम तुरंत किसानों के पास धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों को समझाने लगा।

वहीं,  आक्रोशित किसानों ने दोनों अफसरों को धरना स्थल पर बैठा लिया। किसानों ने कहा कि वो दिल्ली जाना चाहते थे मगर, पुलिस उन्हें जगह-जगह रोककर परेशान कर रही है और दिल्ली नहीं जाने दे रही है। किसानों ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो तहसील परिसर में उनका धरना अनिश्चितकाल के लिए जारी रहेगा। इसके अलावा किसानों ने कहा कि कल सैकड़ों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर धरना स्थल की ओर कूच करेंगे।

रिपोर्ट- सत्यवीर सिंह

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रामनगरी अयोध्या दीपोत्सव: 26 लाख दीयों के साथ बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये जलाकर दो गिनीज़ विश्व रिकॉर्ड...

दीपोत्सव 2025: 26 लाख दीयों से जगमगाई अयोध्या, श्रद्धा और एकता का बना अद्भुत नज़ारा

अयोध्या में दीपोत्सव 2025 की भव्य शुरुआत हुई, जहां 26 लाख दीयों...

लखनऊ से निकली ब्रह्मोस मिसाइलें, पाकिस्तान के हर क्षेत्र पर नजर – राजनाथ सिंह

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बने ब्रह्मोस मिसाइलों की पहली खेप का...

लखनऊ की ब्रह्मोस यूनिट से निकली पहली मिसाइल खेप, योगी और राजनाथ सिंह ने दिखाई हरी झंडी

लखनऊ के सरोजिनी नगर स्थित ब्रह्मोस एयरोस्पेस यूनिट से बनी पहली मिसाइल...