Home Breaking News AIIMS के सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का मामला : सोमनाथ भारती को दो साल की जेल
Breaking Newsदिल्ली

AIIMS के सुरक्षा कर्मियों से मारपीट का मामला : सोमनाथ भारती को दो साल की जेल

Share
Share

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली की एक अदालत ने सोमनाथ भारती को साल 2016 में दर्ज हुए AIIMS के सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने सोमनाथ भारती को दो साल की सजा और एक लाख रुपये अर्थदंड लगाया है।
आदेश में अदालत ने कहा कि जुर्माना न भरने की हालत में सोमनाथ भारती की सजा एक महीने और बढ़ जाएगी। बता दें कि दिल्ली की अदालत ने भारती पर एम्स कर्मचारी से मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में यह कार्रवाई की है।
बता दें कि 2016 में हुए इस मामले को लेकर सोमनाथ भारती के ऊपर मारपीट और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया था, जिसमें अदालत ने उन्हें अब दोषी करार दिया है। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी हुई थी, जिसमें कोर्ट ने शनिवार को फैसला देने की बात कही थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

PM मोदी ने एयरपोर्ट पर गले लगाया UAE प्रेसिडेंट MBZ को: 2 घंटे की ऐतिहासिक यात्रा का खास मतलब!

पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर UAE प्रेसिडेंट शेख मोहम्मद बिन जायद...

आर्या टेलीपोर्ट का शुभारंभ बहुत जल्द – दुर्गेश आर सिंह राजपूत

नई दिल्ली । आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के साथ एक और इकाई...

दिल्ली का सांस लेना मुश्किल: AQI 418 पर घना कोहरा-धुंध, GRAP-IV की सख्ती जारी क्यों?

दिल्ली में घना कोहरा और जहरीली धुंध ने AQI को 418 ‘सीवियर’...