Home Breaking News Top News देश में जुर्म के बढ़ रहे है मामले, बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े की वकील दंपती की हत्या
Top Newsजुर्मराज्य

देश में जुर्म के बढ़ रहे है मामले, बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े की वकील दंपती की हत्या

Share
Share

तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में बुधवार को सरेआम एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है। यहां पर दिन-दहाड़े एक वकील दंपती की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी।

बता दें तेलंगाना बार काउंसिल ने वकील दंपती की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें सजा देने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि तेलंगाना उच्च न्यायालय में वकील जी. वामन राव और उनकी पत्नी कार से यात्रा कर रहे थे। इस बीच दोपहर करीब ढाई बजे रामगिरी मंडल गांव के पास कुछ बदमाशों ने उनकी कार को रोका और चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमला करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। वकील दंपति की अस्पताल ले जाते हुए मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि अपराध में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

कुछ टीवी चैनलों पर दिखाए गए फुटेज में राव खून से लथपथ सड़क पर और उनकी पत्नी कार में पड़ी दिख रही हैं।

 

 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक।

धनबाद । संभावित नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने...

पीएमयू में कार्यरत कर्मियों के लिए ओरिएंटेड परीक्षा आयोजित करने का निर्देश।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री...

उप विकास आयुक्त ने मिश्रित भवन सहित अन्य कार्यालयों का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मिश्रित भवन जिला, परिवहन...

जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला‌ का आयोजन।

उपायुक्त ने दिया समय पर आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश। धनबाद...