Home Breaking News Top News पराक्रम दिवस 2021: नेताजी की जयंती पर वरूण ने तितलियों से बनाया पोट्रेट, तस्वीरें वायरल
Top Newsमनोरंजनराष्ट्रीय न्यूज

पराक्रम दिवस 2021: नेताजी की जयंती पर वरूण ने तितलियों से बनाया पोट्रेट, तस्वीरें वायरल

Share
Share

नई दिल्ली। स्वतंत्रता सेनानियों की जब भी बात की जाए तो सुभाष चंद्र बोस का नाम हमेशा सबसे पहले आता है। सुभाष चंद्र बोस ऐसे बहादुर सेनानी थे, जिन्होंने जीते जी अंग्रेजों को खुद से हाथ तक नहीं लगाने दिया। उसी सोच को दिखाने के लिए शहर के कलाकार वरूण टंडन ने सुभाष चंद्र बोस का 125 वर्ग फुट का पोट्रेट तितलियों से बनाया गया। सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य पर पोट्रेट बंगा भवन सेक्टर-35 में तैयार किया गया है। पोट्रेट में इस्तेमाल की गई तितलियां बेकार कपड़े और कागजों को काट कर बनाई गई है, जो कि देखने में बेहद आकर्षक लग रही है। आर्टिस्ट वरूण ने बताया कि सुभाष चंद्र बोस का सभी के जीवन में बहुत अहम योगदान है। आज के युवाओं को उनके नक्शे कदमों पर चलने की जरूरत है। उनकी सोच को दिखाने के लिए पोट्रेट को तैयार किया गया है।

पोट्रेट के लिए लाखों तितलियों का किया गया है निर्माण

पोट्रेट में इस्तेमाल हुई तितलियों की संख्या लाखों में है। आर्टिस्ट वरूण के अनुसार इन तितलियों को बनाने के लिए करीब 15 दिन का समय लगा है। वहीं पोट्रेट को तैयार करने में छह दिन का समय लगा है। इस बार 125वीं जयंती को बंगा भवन में मनाया जा रहा है जिसका मुख्य कारण सुभाष चंद्र बोस का जन्म पश्चिम बंगाल में होना है। बंगा भवन से बंगाल के हजारों लोग जुड़े है।

खुद का बेटा होने के नाते इस पोट्रेट को देखने के लिए भी भारी दर्शक आ रहे है। सबसे बड़ी खुशी उस समय हो रही है जब बच्चे आकर सुभाष चंद्र बोस के बारे में पूछते है कि आखिर यह कौन है और पोट्रेट का निर्माण तितलियों से क्योंकि किया गया। बंगा भवन के प्रभारी राजेश रॉय ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस सिर्फ पश्चिम बंगाल के नहीं बल्कि पूरे देश के बेटे थे और उनके जीवन के सिद्धांतों का पता यदि बंगा भवन में चलता है तो यह पूरे बंगाल समुदाय के लिए गौरव का विषय है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हिंदी फिल्म “होगा क्या अब” बनकर तैयार, ट्रेलर रिलीज होते ही लाखों व्यूज।

मुंबई । वास मूवीज़ एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले हिंदी फिल्म “होगा...

MTV Splitsvilla X6: दीक्षा के DM में रेप थ्रेट्स, अकेले दिल्ली में डर रही कंटेस्टेंट!

MTV Splitsvilla X6: दीक्षा पवार को रेप, ब्लैक मैजिक थ्रेट्स। हिमांशु-अकांक्षा फाइट...

Oscar 2026 Best Actor:Timothée vs Leo का महायुद्ध कौन जीतेगा?

Oscar 2026 Best Actor रेस: टिमोथी चalamet (मार्टी सुप्रीम) 77% फेवरेट लियोनार्डो...