Home Top News सीएम हेमंत सोरेन का काफिला रोकने वाले मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस ने लिया रिमांड पर  
Top Newsझारखण्ड

सीएम हेमंत सोरेन का काफिला रोकने वाले मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर, पुलिस ने लिया रिमांड पर  

Share
Share

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का काफिला रोकने वाले मुख्य आरोपी भैरो सिंह ने बृहस्पतिवार को रांची सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए 7 दिन की रिमांड पर ले लिया है।

बता दें कि बीते 4 जनवरी को रांची के किशोरगंज चौक के पास सीएम हेमंत सोरेन के काफिले को कुछ लोगों ने रोकने की कोशिश की थी। ओरमांझी में सिर कटी लाश को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं ने किशोरगंज में सीएम के काफिले को रोकने की कोशिश की थी। इसमें यातायात थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह घायल हो गए थे। इस मामले में 50 से ज्यादा लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया था।

क्या है पूरा मामला

बीती 3 जनवरी, 2021 को रांची के ओरमांझी क्षेत्र में एक युवती का सिरकटा शव पुलिस ने बरामद किया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर लोगों ने हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन का काफिला उस सड़क मार्ग से गुजर रहा था तो प्रदर्शनकारियों ने कापिले को रोकने की कोशिश करते हुए तोड़फोड़ की थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

लातेहार के नए डीडीसी रियाज अहमद ने पदभार किया ग्रहण

लातेहार (झारखंड) : लातेहार जिले के 19वें उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के...

अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर उपायुक्त ने आम जनमानस को सतर्क व सुरक्षित रहने हेतु की अपील

अत्यधिक वर्षा के मद्देनजर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन द्वारा आम...