Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी.
मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी.

Share
Share

मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने किया भगवान महाकाल का पूजन:जगदीश मंदिर पहुंचकर भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की, रथयात्रा की शुभकामनाएं दी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक कर देश व प्रदेश के लिए मंगल कामनाएं की। महाकाल दर्शन के बाद वे जगदीश मंदिर पहुंचे थे। जहां भगवान जगन्नाथ का पूजन किया।

रविवार को सुबह केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव उज्जैन पहुंचे। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। यहां से मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री यादव श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। उन्होने गर्भगृह में भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन-अभिषेक कर देश व प्रदेश के लिए मंगल कामनाएं कर भगवान का आशीर्वाद लिया। पूजन पुजारी राजेश शर्मा ने कराया। यहां से मुख्यमंत्री डॉ. व केंद्रीय मंत्री यादव कार्तिक चौक स्थित श्री जगदीश मंदिर पहुंचे। यहां पर मंदिर में भगवान का पूजन कर समृद्धि की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि परंपरा अनुसार पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर चहुँओर बड़ा ही हर्ष और आनंद का वातावरण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेडा, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक जोशी, सत्यनारायण खोईवाल, संजय अग्रवाल, रवि शंकर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

रेडिऐन्ट में निर्माण के भगवान विश्वकर्मा जयंति पर भव्य आयोजन

शिवपुरी (मप्र) । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में निर्माण के भगवान विश्वकर्मा की...

नगर परिषद खनियांधाना की बैठक में दुकानों, लंबित नामांतरण और कर्मचारियों के वेतन पर तकरार

नगर परिषद खनियांधाना की बैठक में गरमागरम मुद्दे : दुकानों, लंबित नामांतरण...

गलत इलाज से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में नशाखोरी और गंदगी का बोलबाला

छतरपुर (मप्र) : छतरपुर जिला के बक्सवाहा स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही...