Home Top News चीन ने दी गलवान में मारे गए अपने 5 सैनिकों की जानकारी, कहीं संख्या में झोल तो नहीं ?
Top Newsअंतर्राष्ट्रीयराष्ट्रीय न्यूज

चीन ने दी गलवान में मारे गए अपने 5 सैनिकों की जानकारी, कहीं संख्या में झोल तो नहीं ?

Share
Share

जून 2020 में पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प में करीब 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इस घटना में चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे लेकिन चीन ने इसे लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं किया था। लेकिन अब इतने समय बाद आखिरकार चीन ने माना है कि इस सब में उसके भी सैनिक मारे गए थे।

चीन ने 5 सैनिकों का जानकारी साझा की जिनमें से 4 की मौत हुई थी। ये पीएलए शिनजियांग मिलिट्री कमांड के रेजीमेंटल कमांडर क्यूई फबाओ, चेन होंगुन, जियानगॉन्ग, जिओ सियुआन और वांग ज़ुओरन हैं। इसमें चार की मौत गलवान के खूनी झड़प में हुई थी, जबकि एक की मौत रेस्क्यू के वक्त नदी में बहने से हुई थी।

बता दें कि भारत इस झड़प में लगभग 50 चीनी सैनिकों के मारे जाने का दावा करता रहा है। वहीं रूसी एजेंसी TASS ने 45 चीनी जवानों के मारे जाने की बात कही है। ऐसे में संदेह है कि चीन अपने नागरिकों को तसल्ली देने के लिए मरने वाले सैनिकों की संख्या को बेहत कम करके बता रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

मुंबई में ‘वाटरवेज टू वंडर : अनलॉकिंग क्रूज़ टूरिज्म’ सम्मेलन का आयोजन

नई दिल्ली : मुंबई पोर्ट ट्रस्ट, भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) और...

एनएचएआई ने फास्टटैग सालाना पास को देशभर में सफलतापूर्वक लागू किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नागरिकों के लिए प्रौद्योगिकी के...

आर्या डिजिटल ओटी टी अपने घर के स्मार्ट टीवी पर

मुंबई -आर्या डिजिटल ओटी टी अपने घर के स्मार्ट टीवी पर ये...