Home Breaking News CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव-धर्मेन्द्र प्रधान
Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा चुनाव-धर्मेन्द्र प्रधान

Share
Share

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के चुनावी चेहरा तथा नेतृत्व को लेकर चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने शुक्रवार को स्थिति स्पष्ट कर दी। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने बड़ा बयान दिया। नरेन्द्र मोदी सरकार में शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश में भाजपा का चेहरा होंगे। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ही भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। प्रधान ने कहा कि भाजपा ने फिलहाल तय किया है कि अपना दल तथा निषाद पार्टी के साथ गठबंधन में 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसके साथ ही अन्य दलों से भी वार्ता जारी है।

[ads1]

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

2022 में भाजपा सहयोगी दलों के साथ मिलकर पीएम मोदी व सीएम योगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ेगी। प्रधान ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ पर जनता का अटूट भरोसा है। 2022 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से भाजपा व सहयोगी दलों की सरकार बनेगी। सरकार व संगठन के काम व समन्वय के कारण हम जीतेंगे। हम सभी समाज और समुदाय को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने इस बीच में बहुत सारी राजनीतिक ताकत को अपने साथ जोड़ा है। इसी दौरान ही हमने सारा चुनाव का ताना बाना बुना है।

[ads2]

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

आर्या डिजिटल भक्ति पर रिलीज पवन सिंह का सुपरहिट निर्गुण भजन, व्यूज 93 मिलियन

पवन सिंह की आवाज में भोजपुरी निर्गुण भजन जो बार – बार...

धनबाद में धरती आबा जन भागीदारी अभियान शुरू

अभियान से जरूरतमंद व्यक्तियों को मिल रहा लाभ : उपायुक्त पहले दिन...

अंचल अधिकारी ने कबड्डी खिलाड़ियों को किट खरीदने हेतु उपलब्ध कराई सहायता राशि

धनबाद : अंचल अधिकारी बलियापुर प्रवीण कुमार सिंह ने बलियापुर के प्रधानखंता...