Home उत्तराखंड कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, जमकर की नारेबाजी
उत्तराखंड

कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला, जमकर की नारेबाजी

Share
Share

उत्तराखंड। चंपावत जिले में टनकपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने सोमवार को भाजपा सरकार पुतला जलाया। इस दौरान कांग्रसियों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा आए दिन तेल, खाद्य तेल व राशन सहित अन्य सामानों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिससे आम जनता का बहुत बुरा हाल हो गया है। सभी लोग बढ़ती महंगाई से त्रस्त हैं। इससे आक्रोशित होकर पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया है। पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल ने कहा कि पूरी जनता महंगाई से त्रस्त है लेकिन इस संवेदनहीन सरकार की कानों तक जूं नहीं रेंग रही है। रोज राशन, तेल समेत अन्य सामानों के दाम बढ़ रहे हैं। सरकार हर रोज नए-नए टैक्स लगा रही है। उन्होंने भाजपा सरकार अपने तीन-चार पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

रिपोर्ट- अशोक सरकार

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

40+ उम्र वोटर्स का वेरिफिकेशन: उत्तराखंड BLO ऐप से 2003 रोल्स की जांच!

उत्तराखंड में SIR प्री-रिवीजन शुरू: 2003 वोटर रोल्स से 40+ उम्र वालों...

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को खनन सुधार पर 200 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोत्साहन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को खनन क्षेत्र सुधारों...

BRAP 2024 में उत्तराखंड को टॉप अचीवर्स अवॉर्ड, देश में सर्वाधिक पुरस्कार पाने वाला राज्य

उत्तराखंड को BRAP 2024 में पांच प्रमुख व्यवसाय सुधार श्रेणियों में शीर्ष...

पीएम मोदी 9 नवंबर को देहरादून में करेंगे 8,140 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को उत्तराखंड की सिल्वर जुबली पर 8,140...