Home Breaking News Top News Coronavirus Update: महाराष्ट्र में हालत बेकाबू तो बिहार में डॉक्टरों की छुट्टी रद्द, इन राज्यों की सीमाएं सील
Top Newsराष्ट्रीय न्यूज

Coronavirus Update: महाराष्ट्र में हालत बेकाबू तो बिहार में डॉक्टरों की छुट्टी रद्द, इन राज्यों की सीमाएं सील

Share
Share

नई दिल्ली। महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंताजनक हो गई है। पाबंदियां बढ़ाने के बावजूद लगातार मामले बढ़ रहे हैं और रिकवरी रेट में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान 110 दिनों में सबसे ज्यादा मामले सामने आए है। इस दौरान लगभग 40 हजार मामले सामने आए हैं और 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इस बीच बिहार सरकार ने कोरोना स्थिति को देखते हुए सभी डॉक्टरों, स्वास्थ्यकर्मियों और पैरामेडिकल कर्मचारियों की छुट्टी 5 अप्रैल तक रद कर दिया है। महाराष्ट्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 25 हजार 833 मामले सामने आए। बढ़ते मामलों के कारण गुजरात में पड़ोसी राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है। वहीं पंजाब में नौ जिलों में नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। दिल्ली में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 39 हजार 726 मामले सामने आए। वहीं 20 हजार 654 मरीज ठीक हुए। 154 लोगों की मौत हो गई। देश में अब तक कुल एक करोड़ 15 लाख 14 हजार 331 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से एक  करोड़ 10 लाख  83 हजार 679 लोग ठीक हो गए हैं। एक्टिव केस दो लाख 71 हजार 282 हो गए हैं। मरने वालों की संख्या एक लाख 59 हजार 370 हो गई है। देश में कोरोना टीकाकरण भी तेजी से चल रहा है। इसकी संख्या चार करोड़ के करीब पहुंच गई है। देश में कुल अब तक 3,93,39,817 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

महाराष्ट्र में रिकॉर्ड तोड़ केस

कोरोना संक्रमण से देश का सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में गुरुवार को रिकॉर्ड 25 हजार 833 मामले सामने आए। देश में कोरोना महामारी के आने के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन में इतने मामले किसी राज्य में सामने नहीं हैं। इससे पहले पिछले साल  11 सितंबर को राज्य में 24,886 मामलों की पुष्टि हुई थी।

गुजरात की सीमाएं सील, लाकडाउन नहीं

गुजरात में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने आठ बडे़ शहरों में 10 अप्रैल तक स्कूल-कालेज और विश्वविद्यालय बंद कर दिए हैं। विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं भी रद कर दी गई हैं। केवल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित होंगी। इसके अलावा अहमदाबाद व सूरत में सार्वजनिक बस सेवा, गार्डन, जिम, जू आदि को बंद किया गया है और नाइट कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री ने लाकडाउन लागू करने से इन्कार किया है, लेकिन पड़ोसी राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लगती सीमाओं को सील कर दिया गया है।

पंजाब के 9 जिलों में नाइट कर्फ्यू

पंजाब में भी कोरोना संक्रमण से स्थिति खराब है। गुरुवार को यहां 2387 नए मामले सामने आए। वहीं इस दौरान 32 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अबतक 2.05 लाख मामले सामने आ गए हैं और 6204 लोगों की मौत हो गई है। एक्टिव केस 14,366 है। इसके मद्देनजर राज्य के नौ जिलों अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली और रूपनगर (रोपड़) में नाइट कर्फ्यू लागू है। इन जिलों में नाइट कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक रहेगा। मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में और कई कदम उठाए जाएंगे व पाबंदियां लगाई जाएंगी।

महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर अस्थाई रूप से रोक

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय बस सेवाओं पर अस्थाई रूप से 20 मार्च से 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी गई है।  मध्य प्रदेश परिवहन प्राधिकरण ने इसकी जानकारी दी है।

केरल में भी स्थिति खराब

केरल में गुरुवार को कोरोना के 1,899 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 10.98 लाख मामले सामने आ गए हैं और 4,450 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटों में 54,314 नमूनों का परीक्षण किया गया है।  अब तक 1.25 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

दिल्ली में भी लगातार बढ़ रहे मामले

राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर भले ही अभी एक फीसद से कम है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इससे संक्रमण दर 0.66 फीसद से बढ़कर 0.76 फीसद हो गई। लिहाजा 71 दिन बाद कोरोना के नए मामले 600 के पार पहुंच गए। बृहस्पतिवार को 607 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले छह जनवरी को 654 मरीज मिले थे। एक दिन पहले 536 मामले आए थे। इससे दो दिन में ही 1143 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या करीब तीन हजार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 384 मरीज ठीक हुए हैं और एक मरीज की मौत हुई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन ने संविधान सदन में भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण...

चार्ली चैपलिन द्वितीय हीरो राजन कुमार ने कहा जापान एक स्वच्छ देश

नई दिल्ली। हीरो राजन कुमार ने जापान में अपना 5355वां लाइव शो...

भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल विनिर्माण में पहला स्थान हासिल करना है – नितिन गडकरी

केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत का लक्ष्य वैश्विक ऑटोमोबाइल...

सी.पी. राधाकृष्णन ने भारत के 15वें उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के रूप में शपथ ली

नई दिल्ली : सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के पंद्रहवें उपराष्ट्रपति...