Home क्राईम गिरिडीह पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

गिरिडीह पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद।

Share
Share

गिरिडीह । पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार एवं कमांडेंट 154 बटालियन सुनीलदत्त त्रिपाठी को प्राप्त गुप्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) सुरजीत कुमार एवं द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ, 154 बटालियन कुमार ओम प्रकाश सिंह एवं सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ, 154 बटालियन सी. ए. तोम्बा सिंह के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध एक संयुक्त ऑपरेशन प्लान तैयार किया गया। उक्त प्लान के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, एफ/154 बटालियन, समवाय एवं जिला पुलिस गिरिडीह के द्वारा संयुक्त अभियान का संचालन किया गया।
उक्त अभियान के दौरान खुखरा थाना क्षेत्र से सटे पारसनाथ पहाड़ी के भालकी पहाड़ी, कानेडीह के समीप बी.डी.डी.एस. टीम की सहायता से नक्सलियों द्वारा गड्ढे में छुपा कर रखे गए भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों को बरामद कर विधिसम्मत तरीके से जब्त किया गया। उक्त बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों के आलोक में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

बरामद प्रतिबंधित सामग्रियों की सूची

  1. 303 BOLT ACTION SINGLE SHOT RIFLE 11 NOS.
  2. .22 RIFLE 09 NOS.
  3. GRANDE 06 NOS.
  4. SLR GRANDE PROJECTOR 01 NOS.
  5. AMN BOX 01 NOS.
  6. CHARGER CLIP 30 NOS.
  7. ELECTRIC COPPER WIRE। 02 BDL

अभियान दल में शामिल पदाधिकारी / बल

सुरजीत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), गिरिडीह।

कुमार ओम प्रकाश सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, सीआरपीएफ, 154 बटालियन।

सी. ए. तोम्बा सिंह, सहायक कमांडेंट, सीआरपीएफ, 154 बटालियन।

नि० / जी०डी० ओम प्रकाश
सि० / जी०डी० मनोज सोरेन
जिला पुलिस बल एवं एफ/154 बटालियन के संयुक्त टीम।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

जिले में NCERT की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक परेशान, ACM को ज्ञापन देकर की कार्रवाई की मांग

अलीगढ़ । जिले में एनसीईआरटी की किताबों को लेकर विद्यालय संचालक बेहद...

बड़की बौआ में दामोदर बाबा के भक्ति जागरण में झूमे ग्रामीण।

धनबाद । बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ...

गुड फ्राइडे के अवसर पर 3 लाख 52 हजार 326 बहनों को मिली मार्च महीने की राशि।

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना। धनबाद । राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी झारखंड...

एसआईआर की प्रक्रिया में सभी नागरिक निभाएं सक्रिय भागीदारी।

धनबाद । भारतवर्ष में 9वीं बार हो रहे विशेष ग्रहण पुनरीक्षण (एसआईआर)...