Home क्राईम देर रात सिंह मेंशन में बम धमाका,जांच में जुटी पुलिस।
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

देर रात सिंह मेंशन में बम धमाका,जांच में जुटी पुलिस।

Share
Share

धनबाद । कोयलांचल की धरती में रविवार की देर रात बम धमाका किया गया।सिंह मेंशन बम धमाकों से थर्रा उठा।वहीं घटना से पूरे धनबाद में सनसनी फैल गई।अपराधियों ने धमकी भरा पर्चा फेंक जिम्मेवारी लेते हुए खुद को अमन सिंह गिरोह से शंकर सिंह बताया।बम धमाका सिंह मेंशन के मुख्य द्वार के भीतर और बाहर किया गया।घटना से किसी प्रकार की जान – माल की हानि नहीं हुई हैं।लेकिन,धमकी भरे पर्चे में कहा गया कि जिस धरती में अमन सिंह का खून बहा हैं।उसे बंजर कर देंगे।कोयला और लोहा कारोबारियों को रंगदारी देना होगा।इसको गंभीरता से नहीं लिया गया तो अंजाम बुरा होगा।
देर रात मौके पर सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव और ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी सरायढेला थाना पुलिस के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गई।सीसीटीवी में कैद अपराधियों की पहचान में पुलिस जुटी हुई हैं।जांच पड़ताल के बाद ही उपरोक्त बाते स्पष्ट हो पायेगी कि सच में अमन सिंह गैंग से कोई हैं अथवा उसके नाम पर भय का माहौल बनाया जा रहा हैं।
हमला के दौरान पूर्व विधायक संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह घर पर ही थे।संजीव सिंह अपने कार्यकर्ताओं से बैठक कर रहे थे।उसी क्रम में बमबाजी की घटना हुई।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

कुलटांड़ में हरिमंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा।

रात्रि में अखंड हरि कीर्तन का आयोजन। बोकारो । शुक्रवार को चन्दनकियारी...

सभी ईदगाह और मस्जिदों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई ईद की नमाज।

धनबाद । ईद-उल-फितर के अवसर पर जिले के सभी ईदगाह और मस्जिदों...

ध्वजारोहण के साथ श्रीरामचरित मानस महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ।

धनबाद । शनिवार को बाघमारा प्रखंड के बौआ कला उत्तर पंचायत अंतर्गत...