Home क्राईम पहली ही पोस्टिंग में एमओ नंदन कुमार 40,000 रुपए की घूस लेते हुये पकड़े गये।
क्राईमझारखण्डराज्य

पहली ही पोस्टिंग में एमओ नंदन कुमार 40,000 रुपए की घूस लेते हुये पकड़े गये।

Share
In his very first posting, MO Nandan Kumar was caught taking a bribe of Rs 40,000.
Share

साहिबगंज । ऊपरी कमाई की लालसा लगभग सभी सरकारी कर्मचारियों को होती हैं।लेकिन जल्दी करने के चक्कर में एमओ नंदन कुमार गिरफ्तार हो गए।सिर्फ दो माह पहले नंदन कुमार ने सीजीएल परीक्षा पास कर नौकरी ज्वाइन किया।लेकिन,रिश्वतखोरी मामले में पकड़े गए।जब वह 40,000 रुपए की घूस ले रहे थे,उसी समय एसीबी की टीम ने उन्हें पकड़ लिया।नंदन कुमार साहिबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड में एमओ के पद पर हैं।राज्य सरकार द्वारा बरहरवा में यह उनकी पहली पोस्टिंग थी।वह मूल रूप से दुमका जिले के निवासी हैं।मामला डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष से जुड़ा हुआ हैं।नंदन कुमार ने डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष से 40,000 रुपए रिश्वत लेने का प्रयास किया। प्रत्येक डीलर से 5,000 रुपए की राशि मांगने के बाद डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष आलमगीर आलम ने एसीबी, दुमका में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही एसीबी की टीम बरहरवा पहुंची और नंदन कुमार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।पहली ही पोस्टिंग में इस तरह से घूस लेने की यह घटना चर्चा का विषय बन गई है।कहा जा रहा है कि शुरुआत में छात्र यहीं चाहते हैं कि किसी तरह उनकी एक सरकारी नौकरी लग जाए।नौकरी मिलने से पहले वे सेवा की भावना और जिम्मेदारी दिखाते हैं, लेकिन जैसे ही पद संभालते हैं,उनमें घूस लेने की प्रवृत्ति विकसित हो जाती है।ऐसा प्रतीत होता है कि कुछ युवाओं में शुरुआती उत्साह और आदर्शवाद नौकरी मिलने के साथ ही धीरे-धीरे भ्रष्ट प्रवृत्तियों में बदल जाता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

19.50 लाख की ठगी,आरोपी गिरफ्तार।

धनबाद । रविवार को सरायढेला थाना अंतर्गत जगजीवन नगर निवासी मनोज प्रसाद...

एनटीपीसी,अडाणी और सीसीएल जैसी कंपनियों को सरकार दे रही हैं संरक्षण – पूर्व विधायक

सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाये गंभीर आरोप। रांची । हजारीबाग के...

नवनिर्वाचित पार्षद डॉ मधुमाला व डॉ स्वतंत्र कुमार का अभिनंदन।

धनबाद । रविवार को बाघमारा अंचल चित्रगुप्त महापरिवार ट्रस्ट के दर्जनों महिला,...

जलसहियाओं ने मनाया विश्व जल दिवस।

धनबाद । मधुबन थाना क्षेत्र में टुण्डू पंचायत अंतर्गत माझलीटांड छठ घाट...