Home क्राईम झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत,आरोपी पर FIR दर्ज।
क्राईमजुर्ममध्य प्रदेशराज्य

झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन से गर्भवती महिला की मौत,आरोपी पर FIR दर्ज।

Share
Pregnant woman dies due to injection by quack doctor, FIR registered against the accused.
Share

खनियांधाना (मप्र) । खनियांधाना तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अछरौनी में एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 21 वर्षीय गर्भवती महिला की जान ले ली। मृतिका के पति तेज सिंह ने बताया कि वह अपनी 4 माह की गर्भवती पत्नी को बुखार होने पर डॉक्टर अपूर्व मजूमदार (बंगाली) के पास ले गए थे। डॉक्टर द्वारा हाथ और कमर में इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद महिला को तेज जलन हुई और क्लीनिक की सीढ़ियां उतरते ही वह बेहोश हो गई।
परिजन उसे तत्काल खनियांधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति का आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण उसकी पत्नी की जान गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया और आरोपी डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में सक्रिय झोलाछाप डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

होमगार्ड भर्ती परीक्षा के चौथे दिन में शामिल हुए बलियापुर के अभ्यर्थी।

धनबाद । बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कंपलेक्स में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के...

सुपर स्पेशियलिटी सेंटर के संचालन के लिए बैठक संपन्न।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शहीद निर्मल महतो...

प्रमंडलीय आयुक्त ने चार लाभुकों को प्रदान किया ई-रिक्शा।

जेआरडीए प्रबंध पर्षद की 36वीं बैठक संपन्न। उपायुक्त बने जेआरडीए के डेप्युटी...

एनएचएम के तहत 18 पदों पर 141 लोगों की होगी नियुक्ति।

उपायुक्त ने इसी महीने नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का दिया निर्देश। जालसाजों...