Home Breaking News चमोली में ऋषिगंगा नदी पर बन रहा हाइड्रो प्रोजेक्‍ट का बांध टूटा, कई मजदूरों के बहने की आशंका
Breaking Newsउत्तराखंड

चमोली में ऋषिगंगा नदी पर बन रहा हाइड्रो प्रोजेक्‍ट का बांध टूटा, कई मजदूरों के बहने की आशंका

Share
Share

ऋषिकेश। उत्तराखंड के चमोली जनपद में ऋषिगंगा नदी पर बन रहे हाइड्रो प्रोजेक्‍ट का बांध टूट गया है। इसमें कई मजदूरों के बहने की आशंका है। यहां 24 मेगावाट का प्रोजेक्‍ट निर्माणाधीन था। बताया जा रहा है हिमखंड टूटने के बाद नदी में बाढ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। राज्‍य आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसे लेकर सचिव आपदा प्रबंधन और डीएम चमोली से पूरी जानकारी प्राप्त की है। मुख्यमंत्री लगातार पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। संबंधित सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। चमोली जिला प्रशासन, एसडीआरएफ के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि गंगा नदी के किनारे न जाएं।

ऋषिकेश कोडियाला इको टूरिज्म जोन में जल पुलिस और एसडीआरएफ को अलर्ट कर दिया गया है। जल पुलिस के साथ आपदा प्रबंधन दल राफ्टिंग स्थलों पर पहुंच गया है। यहां राफ्टिंग बंद करा दी गई है। इसके साथ ही चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में नदी किनारे सभी सभी स्थानों पर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

हरजिंदर सिंह हत्याकांड : किशन गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार

अमृतसर : कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए विदेश...

Mumbai: कंधार विमान अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को नहीं मिला घोषित इनाम

कंधार विमान IC814 अपहरण कांड की गुत्थी सुलझाने वाली मुंबई पुलिस को...

Jaunpur: सुजानगंज पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Jaunpur: पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम...

कांग्रेस पार्टी के  पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओँ ने मृतक के घर पहुंच कर व्यक्त की शोक संवेदना  

जौनपुर: बदलापुर तहसील क्षेत्र के पूरा गंभीरशाहपुर(सुलेमपुर) गांव में  धारदार हथियार से...