Home दिल्ली Delhi Fire : फैक्ट्री में लगी भीषण आग लाखों की संपत्ति हुई खाक – कई घरों को लिया चपेट में
दिल्लीराज्य

Delhi Fire : फैक्ट्री में लगी भीषण आग लाखों की संपत्ति हुई खाक – कई घरों को लिया चपेट में

Share
Share

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के ओखला फेज-2 के संजय कॉलोनी की एक फैक्ट्री में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई जिसमें लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई, साथ ही आस-पास में मौजूद 200 के करीब झुग्गियां भी जल कर राख हो गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग ने लाखों की संपत्ति और घरों को तबाह कर दिया है।

Delhi Fire
Delhi Fire

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया की रात करीब आग 2 बजे लगी और सूचना मिलने पर तुरंत 27 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर बेकाबू पा लिया गया फिलहाल अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं दिल्ली पुलिस घटित घटना की जांच में जुट गई है।

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि आग पहले कपड़ो के कतरन में लगी जो फैलकर झुग्गियों में फैल गई और 200 के करीब झुग्गियां जलकर खाक हो गई साथ ही खड़ा एक ट्रक भी इसकी चपेट में आ गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नगर निगम चुनाव की तैयारियों को लेकर अपर समाहर्ता ने की समीक्षा बैठक।

धनबाद । संभावित नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन ने...

पीएमयू में कार्यरत कर्मियों के लिए ओरिएंटेड परीक्षा आयोजित करने का निर्देश।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री...

उप विकास आयुक्त ने मिश्रित भवन सहित अन्य कार्यालयों का किया निरीक्षण।

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मिश्रित भवन जिला, परिवहन...

जन्म मृत्यु निबंधन को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला‌ का आयोजन।

उपायुक्त ने दिया समय पर आवेदनों का निष्पादन करने का निर्देश। धनबाद...