Home दिल्ली अगर आप दिल्ली जा रहे हैं तो इन रास्तों पर मिल सकता है जाम, रूट का डायवर्जन देखें;
दिल्ली

अगर आप दिल्ली जा रहे हैं तो इन रास्तों पर मिल सकता है जाम, रूट का डायवर्जन देखें;

Share
Share

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस पर हिंसा के बाद नोएडा-दिल्ली बार्डर की सड़कों पर बुधवार को काफी जाम देखने को मिला। नोएडा से दिल्ली जा रहे वाहन चालक डीएनडी व कालिंदी कुंज के पास जाम में फंसे रहे। सबसे अधिक जाम सेक्टर-16 फिल्म सिटी फ्लाईओवर से डीएनडी  टोल प्लाजा तक जाम रहा। करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम रहा। जाम में फंसे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालात को देखते हुए गाज़ीपुर मंडी, नेशनल हाइवे-9 और नेशनल हाइवे-24 को बंद कर दिया है। इसी के साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपील है कि है कि जिसे दिल्ली से गाज़ियाबाद जाना है। वह कड़कड़ी मोड़, शाहदरा और DND का प्रयोग करें।
कालिंदी कुंज से नोएडा और नोएडा से कालिंदी कुंज के बीच भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इस रूट पर दोनों ओर से एक लेन बंद कर दी गई है।

वहीं आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह 10: 30 बजे से इंटरनेट सेवा शुरू हो गई। इससे दिल्ली-एनसीआर के करोड़ों लोगों ने राहत की सांस ली है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस के जवान तैनात हैं। तो सादी वर्दी में भी सुरक्षा कर्मी गश्त कर रहे हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पेंग्विन स्टाफ पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, राहुल के पास कॉपी का राज

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पेंग्विन इंडिया स्टाफ से पूर्व आर्मी चीफ...

क्या RK फैमिली ट्रस्ट फ्रॉड है? 80 साल की रानी का दावा, प्रिया पर परजूरी का आरोप

दिल्ली HC ने कपूर परिवार को Rs 30,000 करोड़ विरासत विवाद सुलझाने...

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में Pannun का प्लान फेल! कनाडा से साजिश, 2 स्लीपर सेल पकड़े गए

दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 से पहले Pannun लिंक्ड...