Home दिल्ली नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में हंगामे के बाद मंगलवार तक कार्यवाही स्थगित
दिल्लीराज्य

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में हंगामे के बाद मंगलवार तक कार्यवाही स्थगित

Share
Share

डिजिटल डेस्क। दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र जैसे ही सोमवार को शुरू हुआ वैसे ही पक्ष और विपक्ष के विधायकों में बहस शुरू हो गई। जहां एक ओर बीजेपी विधायक दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर विधानसभा के सदन में पहुंच गए, तो दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने एलजी द्वारा फिनलैंड में टीचर्स की ट्रेनिंग के प्रस्ताव को पास ना करने के मुद्दे पर हंगामा किया।

[ads1]

बढ़ते हंगामे के बीच पहले सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित किया गया, फिर आधे घंटे के लिए और फिर सदन की कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। आपको बता दें कि शासन के मुद्दे पर उपराज्यपाल वी के सक्सेना के साथ टकराव के बीच आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन विधानसभा का सत्र बुलाया था। कोविड-19 को देखते हुए सभी विधायक सदन में फेस मास्क पहनकर आए थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यूपी सरकार के 9 साल पूरे,कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां।

यूपी सरकार के 9 साल पूरे,कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान...

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बंद खदान में मिला अज्ञात शव,हत्या की आशंका।

धनबाद । बुधवार को बरवाअड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसियाटांड़ स्थित एक बंद...

पूजा कुमारी उप महापौर और रेणु देवी बनीं उपाध्यक्ष।

बोकारो । चास नगर निगम में वार्ड संख्या 22 की पार्षद पूजा...

उप विकास आयुक्त ने अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों को दिलाई शपथ।

अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव को दिलाई शपथ। धनबाद ।...