धनबाद : सोमवार को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (BMS ) की नवगठित कार्यसमिति की परिचय़ात्मक बैठक बीसीसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक समीरण दत्ता, निदेशक (तक) योजना एवं परियोजना मनोज कुमार अग्रवाल, एवं निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, सुरेन्द्र भूषण विभागाध्यक्ष औद्योगिक संबंध एवं प्रशासन के साथ हुई।जिसमें संघ ने 02 अक्टूबर गांधी जयंती एवं विजयादशमी की एक ही दिन वर्ष 2025 में संवैतनिक अवकाश पड़ने के कारण 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती को इस वर्ष संवैतिनिक अवकाश भुगतान देने की मांग किया गया।जिसे निदेशक मंडल BCCL द्वारा स्वीकार किया गया।
मौके पर संघ की ओर से माधव सिंह झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह प्रभारी BCCL,ECL & CMPF, के.के सिंह मंत्री ABKMS, ओम कुमार सिंह झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह CPRMS-NE सदस्य कोल इंडिया, मुरारी तांती अध्यक्ष,सुशील कुमार सिंह कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष मंतोष तिवारी, अयोध्या मिश्रा, मो. इस्माईल मल्लिक ,उमेश कुमार सिंह महामंत्री, भौमिक महतो संयुक्त महामंत्री, मंत्री संजीव सिंह, राजलाल यादव, लोकेश सिंह, संत कुमार चौहान , सुशील कुमार सिंह संगठन मंत्री, प्रशांत नियोगी कोषाध्यक्ष,उत्तम कुमार पाण्डेय सह कोषाध्यक्ष, अनिल कुमार कार्यालय मंत्री, कृष्ण कन्हैया सिंह कार्यसमिति सदस्य, रानी गोस्वामी बीसीसीएल महिला कल्याण समिति सदस्य BCCL मौजूद थें।
Leave a comment