Home झारखण्ड उपायुक्त ने किया मुख्य सचिव का स्वागत
झारखण्डराज्य

उपायुक्त ने किया मुख्य सचिव का स्वागत

Share
Share

जिला प्रशासन की ओर से दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

धनबाद । झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी शुक्रवार को सर्किट हाउस पहुंची। इस अवसर पर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य सचिव का स्वागत किया। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग पवन कुमार तथा खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा ने भी मुख्य सचिव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से मुख्य सचिव को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने पूर्व मुख्य सचिव डी.के. तिवारी, आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल पवन कुमार तथा खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा का भी पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखण्ड राज्य संगीत नाटक अकादमी के गठन की स्वीकृति

राँची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में 2 सितंबर...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

2 सितम्बर को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद की...

करमा परब व्रतियों को साड़ी वितरण

ईस्ट बसुरिया : धारजोरी बस्ती के करमा परब व्रतियों को झारखंड आवास...