लगभग 3 एकड़ में लगी फसल नष्ट,अफीम की खेती करनेवालों में मचा हड़कंप
हंटरगंज (चतरा) । जिला प्रशासन ने अफीम की खेती के खिलाफ बड़ा अभियान प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में चतरा पुलिस कप्तान के निर्देश पर चतरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन के नेतृत्व में हंटरगंज थाना के सशस्त्र बल हंटरगंज वन क्षेत्र के पदाधिकारीगण एवं कर्मी तथा झारखंड जगुवार के कर्मियों के साथ हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लुटा, फाटा, मुरैनवा और कोलवा में वन भूमि तथा गैर मजरुआ सरकारी भूमि में लगे करीब 03 एकड़ अफीम की खेती को ट्रैक्टर एवं मशीनरी जाने का रास्ता नहीं रहने के कारण साथ ले गए ड्रोन कैमरा की मदद से अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मजदूर के द्वारा एवं साथ गए कर्मियों के द्वारा शुरुआती दौर में ही नष्ट कर दिया गया। खेती में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। जिससे अफीम की खेती करने वालों में हड़कंप मच गया है।चतरा पुलिस का आम जन से अफीम की खेती न करने का अनुरोध कर रही है।विनिष्टीकरण अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप सुमन हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार,जगुआर की टीम वन प्रक्षेत्र के पदाधिकारी तथा कर्मी एवं करीब 40 मजदूर सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे।
Leave a comment