राँची : गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के राँची जिलाध्यक्ष कुमार राजा एवं आदिवासी नेता सूरज टोप्पो की अध्यक्षता में झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समिति से झारखंड राज्य के 24 जिलों के सभी विद्या के कलाकारों ने झारखंड के पर्यटन कला संस्कृति एवं खेलकूद युवा कार्य विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से दूसरी बार मुलाकात की। जिसमें मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड की सभी क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को सिनेमाघर में प्रदर्शित करना अन्य राज्यों की तर्ज पर जल्द अनिवार्य किया जाएगा एवं झारखंड के सभी पंचायत भवन एवं धूमकुडीया भवन में झारखंड के क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को प्रदर्शित करने हेतु अनुमति दिया जाएगा। झारखंड फिल्म विकास निगम कमिटी में क्षेत्रीय भाषा के जानकार अर्थात जो झारखंड की भाषा संस्कृति को समझते हो, उन कलाकारों को झारखंड फिल्म विकास निगम में सदस्य बनाया जाएगा। जिनकी झारखंड के सभी क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में पारदर्शिता में अहम भूमिका होगी।

मंत्री ने मुख्य रूप से यह भी कहा कि। जेएफडीसीएल का पुनर्गठन जल्द ही किया जाएगा और सबसे बड़ी खुशखबरी झारखंड के कलाकारों के लिए बीमा योजना बन चुकी है। बहुत जल्द कलाकारों को चिन्हित कर बीमा को प्रारम्भ किया जाएगा। सभी कलाकार धैर्य रखें 3 महीना में सारे प्रक्रिया को सरकार धरातल पर लाएगी एवं सभी कलाकारों को रोजगार से जोड़ेगी। झारखंड के कलाकार राज्य के गौरव हैं,इनका संरक्षण करना सरकार की जिम्मेदारी है।उन्हें पूरा करना हमारा कर्तव्य है।
मंत्री द्वारा दिए गए उक्त आश्वासन पर मुख्य रूप से झारखंड कलाकार आंदोलन संघर्ष समिति के अध्यक्ष काजल मुंडू ,उपाध्यक्ष विवेक नायक ,सचिव रंजू मिंज ,प्रभारी एंजेल लकड़ा ,प्रवक्ता पुरुस्तम कुमार ,रोहित आरके ,अनमोल खालको ,देवपूजन ठाकुर,सूरज तिर्की ,राजू तिर्की ,अमित तिर्की ,संता तिर्की ,पंकज प्रजापति ,तरुण नायक ,जीत राज ,उमी झारखंडी ,नितेश कच्छप,सूरज नायक ,श्रवण ठाकुर ,सिक्की राजा ,अजय मुंडा ,दिनेश लाल सहदेव,तौफीक रजा,मजहर आदि कलाकारों ने धन्यवाद दिया।
Leave a comment