Home झारखण्ड 150वीं जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा स्मारक अनावरण स्थल का शिलान्यास
झारखण्डराज्य

150वीं जयंती पर भगवान बिरसा मुंडा स्मारक अनावरण स्थल का शिलान्यास

Share
Share

झरिया । झारखंड मुक्ति मोर्चा, धनबाद महानगर के बैनर तले भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में झरिया विधानसभा अंतर्गत भौरा बिरसा पुल के पास भगवान बिरसा मुंडा स्मारक अनावरण स्थल का शिलान्यास झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय मीडिया पैनललिस्ट नीलम मिश्रा के हाथों किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धनबाद महानगर के अध्यक्ष मंटू चौहान एवं संचालन महानगर उपाध्यक्ष मदन राम ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नीलम मिश्रा ने कहा कि वरिष्ठ नेता आशीष सिन्हा के सराहनीय प्रयास से बीसीसीएल के द्वारा स्मारक दिया जा रहा है।उसे जल्द ही उक्त स्थल पर अनावरण किया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर इस कार्य में हर संभव मदद करेगी।कार्यक्रम को सफल बनाने में झरिया नगर संगठन सचिव जोगिंदर हरि तथा इम्तियाज अंसारी का अहम भूमिका रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलम मिश्रा, मंटू चौहान, मदन राम, आशीष सिंह, शिव कुमार यादव, चंडी चरण देव, राजू प्रमाणिक, आकाश रवानी, राजेश तुरी, राज आनंद, शमशाद खान, जाहिद शेख, राजा तुरी, विष्णु मोदी, किशन कुमार, रवि बनर्जी, आदित्य नारायण, डब्लू अंसारी, शमशाद अंसारी, साहब शेख, जितेंद्र सोनी, अजय पासवान, बादशाह खान, अनवर अंसारी, भगवान सिंह, मनीष सिंह, तारक बनर्जी, वीरेंद्र कुशवाहा, शमशाद अंसारी, सोनू अंसारी, मोहम्मद इजराफिल अंसारी, मोहम्मद जफरुल, दिलीप शाह, मोहम्मद सलाम, राजीव राजेंद्र रवानी, गुड्डू रवानी, अशोक राम, बहादुर रवानी, करण रवानी, किशोर रवानी, पार्वती देवी एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड स्थापना दिवस पर आजसू छात्र संघ के नेताओ ने किया रक्तदान

धनबाद । झारखंड स्थापना दिवस के 25वें वर्ष (रजत स्थापना दिवस) और...

बौआ कला उत्तर पंचायत भवन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई गई

बड़की बौआ । धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती शनिवार...