Home झारखण्ड हटिया मोड़ सड़क दुर्घटना में बोरिंग वाहन की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से हुई घायल
झारखण्डराज्य

हटिया मोड़ सड़क दुर्घटना में बोरिंग वाहन की चपेट में आई महिला गंभीर रूप से हुई घायल

Share
Share

राजगंज । शनिवार शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट पर राजगंज थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ स्थित जीटी रोड मुख्य मार्ग पर एक बोरिंग वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना में घायल महिला की पहचान संजू देवी, चकाई (बिहार) निवासी के रूप में हुई है,जो राजगंज के जोड़ापीपर ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करती हैं।
जानकारी के अनुसार संजू देवी अपने बच्चों के साथ राजगंज हटिया में खरीदारी करने आई थीं। हटिया से लौटने के दौरान हटिया मोड़ के पास मुख्य सड़क पार करते समय बोरिंग वाहन संख्या JH10CW 0309 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ग्रामीणों और राजगंज पुलिस की मदद से घायल महिला को तुरंत एंबुलेंस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरिंग वाहन को जब्त कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी।
घटना के समय हटिया मोड़ पर मोटरसाइकिलों की लंबी कतारों के कारण कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। पुलिस हस्तक्षेप के बाद यातायात सामान्य कर दिया गया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड आंदोलनकारियों को किया सम्मानित, अलग राज्य के लिए बलिदान देने वालों को किया नमन

शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण में तेजी से आगे बढ़ रहा है झारखंड...

रजनीश तिवारी बने पशु पालन विभाग के सांसद प्रतिनिधि

भूली। भूली सी ब्लॉक निवासी रजनीश तिवारी को धनबाद सांसद ढुलू महतो...

झारखंड मोड़ भूली में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापना का लिया गया निर्णय

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित झारखंड मोड़ तीन मटिया का...

बिहार सरकार ने जनता के 40 हजार करोड़ रुपये खर्च कर जनता के ही वोट खरीदे- उदय सिंह

जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनावी नतीजों पर दी...