Home झारखण्ड पंचायती राज क्षेत्र में धनबाद रहा अव्वल
झारखण्डराज्य

पंचायती राज क्षेत्र में धनबाद रहा अव्वल

Share
Share

धनबाद को मिला राज्य स्तरीय प्रशस्ति पत्र

धनबाद की उपलब्धि पूरे झारखंड राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी

धनबाद । पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार द्वारा गुरुवार को रांची स्थित होटल चाणक्या बीएनआर में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 1.0 (पंचायत उन्नति सूचकांक) के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय प्रसार कर्यशाला में धनबाद जिला पूरे राज्य में अव्वल स्थान पर रहा। धनबाद को स्थानीय स्वशासन के सशक्तिकरण एवं सतत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उप विकास आयुक्त सादात अनवर की उपस्थिति में जिले को यह प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इससे धनबाद की पंचायत व्यवस्था को राज्य स्तर पर विशेष पहचान मिली।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह सफलता जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह के कुशल नेतृत्व, सक्रिय जनप्रतिनिधियों और कर्मठ प्रशासनिक अधिकारियों के प्रयास का प्रतिफल है।

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि यह सम्मान धनबाद जिले के जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और ग्रामीण जनता की भागीदारी का परिणाम है। हमारा उद्देश्य पंचायत व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेही और जनकल्याणकारी बनाना है।

कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों और प्रतिनिधियों ने पंचायत उन्नति सूचकांक के विभिन्न मापदंडों पर चर्चा की और आगे की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया।

उल्लेखनीय है कि धनबाद की यह उपलब्धि पूरे झारखंड राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

नियोजन,मुआवजा और जनहित के मुद्दों को लेकर गोविन्दपुर जीएम से वार्ता

कतरास : क्षेत्रीय कार्यालय गोविन्दपुर में केआईएमपी केंद्रीय सचिव सह यूथ फोर्स...

बड्स गार्डेन स्कूल में कबड्डी और वॉलीबॉल मैच का आयोजन

राजगंज : क्रीड़ा भारती धनबाद खेल महोत्सव के तत्वावधान में बड्स गार्डेन...

हर्षौल्लास के साथ बौआ कला उत्तर में मनाया गया करमा परब

बौआ कला : झारखंडी संस्कृति और आदिवासी व मूलवासी की पहचान करमा...

बौआ मोड़ से सेक्टर-2 तक सड़क निर्माण कार्य का टुंडी विधायक ने किया शिलान्यास

ईस्ट बसुरिया : गुरुवार को टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने बौआ...